शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय, भोपाल
Internal Compliance Committee

ICC

शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय

आंतरिक शिकायत समिति (ICC)

"सम्मान सबका, सुरक्षा सबकी।"

परिचय

महाविद्यालय में छात्राओं, शिक्षिकाओं एवं महिला कर्मचारियों को सुरक्षित, सम्मानजनक और भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम, 2013 (The Sexual Harassment of Women at Workplace (Prevention, Prohibition and Redressal) Act, 2013, जिसे संक्षेप में POSH Act कहा जाता है) तथा UGC (उच्च शिक्षण संस्थानों में महिला कर्मचारियों एवं छात्राओं के लैंगिक उत्पीड़न की रोकथाम, प्रतिषेध और प्रतितोष) विनियम, 2015 के अंतर्गत आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है।

समिति के सदस्य

क्र. सं. नाम समिति में भूमिका संपर्क नंबर
1 डॉ. आशा वर्मा पीठासीन अधिकारी 9424417062
2 डॉ. वी.पी.एस. गौर सदस्य 9406500789
3 डा. एस. के. मल्होत्रा सदस्य 9826543919
4 डॉ. ममता पांडेय सदस्य 9926868929
5 डॉ. निशा यादव सदस्य 9713944022
6 एडवोकेट विनीता तोमर सदस्य 8827744328

शिकायत की प्रक्रिया

  • शिकायत लिखित रूप में, ईमेल द्वारा या शिकायत पेटी के माध्यम से की जा सकती है।
  • शिकायत घटना की तारीख से 3 माह के भीतर की जानी चाहिए (विशेष कारण होने पर 3 माह और बढ़ाई जा सकती है)।
  • जाँच सामान्यतः 90 दिनों के भीतर पूर्ण की जाती है।

गोपनीयता

शिकायतकर्ता, गवाहों एवं संबंधित पक्षों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

संपर्क

ईमेल hegbsccbho@mp.gov.in
कार्यालय आंतरिक शिकायत समिति (ICC), कक्ष क्रमांक 11, नया भवन (न्यू ब्लॉक), शासकीय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय।