DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

खुशखबरीः पेट्रोल 2 रुपये 25 पैसे सस्ता, डीजल के दाम 42 पैसे घटे

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18859 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
महंगाई के मोर्चे पर आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. आज पेट्रोल और डीजल के दाम में बड़ी कटौती हुई है. एक ओर जहां पेट्रोल 2 रुपये 25 पैसे सस्ता हो गया है और डीजल के दाम में 42 पैसे की कटौती की गई है. इस खबर के बाद महंगाई से जूझ रहे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है. लगातार दूसरी बार इस महीने में पेट्रोल-डीजल के दामों में कमी हुई है. घटी हुई कीमतें आज आधी रात से लागू हो जाएंगी. 1 जुलाई को पेट्रोल के दामों में 89 पैसे और डीजल के दामों में 49 पैसे की कमी की गई थी. हालांकि इससे पहले 1 मई के बाद लगातार 4 बार ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. तेल कंपनियां हर 15 दिन में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा करती हैं और अंतर्राष्ट्रीय क्रूड के दामों के आधार पर घरेलू तेल कीमतों में बदलाव करती हैं. अगर 16 अप्रैल की कटौती को छोड़ दें तो मार्च के बाद से पेट्रोल की कीमतें 9.04 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 11.05 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुके हैं.
Tags :