DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

ऑपरेशन संकटमोचन: सूडान में फंसे 158 भारतीयों को लेकर पहला विमान वतन लौटा!

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18163 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
सूडान में फंसे भारतीयों को लेकर पहला विमान आज तड़के पांच बजे तिरुअनंतपुरम पहुंच गया. भारतीयों को निकालने के लिए चल रहा ऑपरेशन संकट मोचन और पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह कर रहे हैं. वायुसेना के दो सी-17 विमान से भारतीयों को निकाला गया है. दोनों विमान तिरुअनंतपुरम से सुबह 10 बजे दिल्ली पहुंचेंगे. दक्षिण सूडान में पिछले हफ्ते से विद्रोहियों और सेना के बीच भीषण लड़ाई हो रही है. हिंसा की वजह से 36 हजार लोगों ने संयुक्त राष्ट्र मिशन में शरण ले रखी है. बता दें कि दक्षिणी सूडान में तकरीबन 600 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 450 नागरिक राजधानी जुबा में ही हैं. हालांकि 600 भारतीय नागरिकों में से सिर्फ 300 लोगों ने स्वदेश वापसी की इच्छा जाहिर की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने बताया है कि पूरा अभियान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की देखरेख में संचालित हो रहा है. सुषमा ने दक्षिणी सूडान में स्थिति पर नजर रखने के लिए एक उच्च स्तरीय कार्य बल का गठन किया है.
Tags :