DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

'बाजीराव मस्तानी' हमेशा के लिए एक हो जाएंगे!

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17974 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा अपने समकालीनों के लिए कुछ गंभीर रिश्ते का लक्ष्य देते आएं है और अब इस जोड़ी ने अगले साल की शुरुआत शादी के बंधन में बंध कर करने की सोची है। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का अभी कुछ समय पहले ही जन्मदिन मनाया गया था। उस दिन के बाद से ही बॉलीवुड की गलियों में यह चर्चा उड़ चली थी कि अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सगाई कर ली है व यह उस समय इस खबर ने काफी जोर पकड़ लिया था कि पर्दे की मस्तानी उर्फ दीपिका पादुकोण और बाजीराव यानी रणवीर सिंह जल्दी ही शादी कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कपल ने अपने रिश्ते को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर और दीपिका ऑस्ट्रिया में रोमांटिक वेकेशन पर जा रहे हैं। जल्दी ही दोनों की फैमिलीज भी उनको ज्वाइन करेंगी। इतना ही नहीं एक अन्य रिपोर्ट का कहना है कि वे अगले साल शादी कर लेंगे। उनके परिवार वाले तैयारियों में भी जुट गए हैं। हालांकि, अभी तक किसी की ओर से ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया गया है।
Tags :