DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

इंतजार खत्म...कल लॉन्च होगी फोर्ड मस्टैंग

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18951 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
फोर्ड की आइकॉनिक सुपर कार मस्टैंग कल यानी मंगलवार को लॉन्च होने जा रही है. इसकी संभावित कीमत 70 लाख रूपए रहने की उम्मीद है. 1964 में आई इस कार को अब तक फैंस ने केवल लेफ्ट ड्राइव वर्जन में ही देखा था. अब यह राइड हैंड ड्राइव वर्जन में उपलब्ध होगी. भारत आने वाली फोर्ड मस्टैंग 6वीं जनरेशन की कार है. इसे फरवरी में आयोजित ऑटो एक्सपो-2016 में भी दिखाया गया था. पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में फोर्ड मस्टैंग में 5.0 लीटर के वी-8 इंजन के अलावा 2.3 लीटर ईकोबूस्ट और 3.7 लीटर वी-6 इंजन का विकल्प भी उपलब्ध है. हालांकि भारतीय बाजार में इसे केवल 5.0 लीटर वी-8 इंजन में ही उतारा जाएगा. इसकी पावर 401 पीएस और टॉर्क 515 एनएम का होगा. इस में 6-स्पीड मैनुअल के अलावा ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पैडल शिफ्टर दिए जाने की उम्मीद है. भारत आने वाली मस्टैंग, छठी जनरेशन की कार है. कार के इंटीरियर की बात करें तो यहां क्लासिक और मॉर्डन डिजायन देखने को मिलेगा. सेंट्रल कंसोल पर बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, सर्कुलर नॉब और स्विचों को अच्छे से सेट किया गया है. इंटीरियर में प्रीमियम लैदर और कुछ जगह पर सिल्वर पैनल दिए गए हैं.
Tags :