DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

चार अफ्रीकी देशों के दौरे से लौटे पीएम मोदी, लेंगे कश्मीर की स्थिति का जायजा

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18877 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार अफ्रीकी देशों की यात्रा पूरी कर आज सुबह स्वदेश लौट आए हैं। वह आज सुबह 10 बजे कश्मीर की स्थिति की समीक्षा करेंगे। पीएम ने कश्मीर के हालात पर केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर के अलावा अन्य वरिष्ठ अफसरों की बैठक बुलाई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। गौरतलब है कि भारतीय सेना द्वारा हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी को मारे जाने के बाद से कश्मीर घाटी में हिंसक विरोध-प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है।सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के साथ बैठक में गृह मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर, वित्त मंत्री अरुण जेटली और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।इससे पहले गृह मंत्री ने पर्रिकर, जेटली, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल और शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक कर कश्मीर की स्थिति का जायजा लिया। और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित विपक्ष के कई नेताओं के साथ फोन पर बात की और कश्मीर में पूर्व स्थिति बहाल करने पर चर्चा की। हांलाकि उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि कश्मीर घाटी में जल्द ही शांति बहाल कर ली जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी के साथ अफ्रीका दौरे पर गए डोभाल को दौरा बीच में ही छोड़कर सोमवार को स्वदेश लौटना पड़ा।
Tags :