DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

आदिरा के जन्‍म के बाद पहली बार कैमरे में कैद हुई रानी मुखर्जी, देखें तसवीर

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17906 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री रानी मुखर्जी बेटी आदिरा को जन्‍म देने के बाद से ही इटली रवाना हो गई थी. लगभग 7 महीने बाद वे मुंबई लौटी जहां कुछ कैमरों ने उन्हें कैद कर लिया. यह रानी की पहली पब्‍लिक अपीयरेंस रही. बुधवार को रानी मुंबई एयरपोर्ट पर स्‍पॉट की गई जहां वे अनौपचारिक रूप में नजर आई. रानी ने काफी वेट गेन कर लिया है और उनके लुक में भी बदलाव आया है. उन्‍हें पहचानना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. रानी ने बेटी आदिरा को 9 दिसंबर 2015 को जन्‍म दिया था. फिलहाल आदिरा को अभी तक कैमरे से दूर रखा गया है. बेटी का नाम दोनों के नामों के पहले अक्षर को जोड़ कर रखा गया है. रानी और यशराज बैनर के हेड और फिल्‍मकार आदित्‍य की शादी अप्रैल 2014 को हुई थी. रानी ने फिल्‍म 'कुछ कुछ होता है', 'ब्‍लैक' और 'कभी अलविदा न कहना' जैसी कई सुपरहिट फिल्‍मों में काम किया है. वे आखिरी बार वर्ष 2014 में फिल्‍म 'मर्दानी' में नजर आई थी. दर्शकों ने उनके किरदार को पसंद किया था और फिल्‍म ने बॉक्‍स ऑफिस पर अच्‍छी कमाई की थी.
Tags :