DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

आतंकी की मौत पर घाटी में भड़की हिंसा, 15 की मौत... अमरनाथ यात्रा रोकी गई..

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17699 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
कश्मीर में आतंकवादी कमांडर बुरहान वानी को मार गिराए जाने के बाद भीड़ की हिंसा और झड़पों में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 15 हो गया है जबकि सुरक्षा बलों के 96 जवानों सहित 126 लोग घायल हो गए। हालात को देखते हुए घाटी में कर्फ्यू लगा दिया गया है और साथ ही मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है। एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि पूरी घाटी में कफ्र्यू लगा दिया गया है और किसी नयी समस्या से बचने के लिए कुछ रोक लगायी गई हैं। पुलिस ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ ने एक थाने पर हमला करके इसमें आग लगा दी और थाने में रखे हथियारों से गोली चलाकर तीन पुलिसकर्मियों को घायल किया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी लापता हैं।प्रदर्शनों के बीच आतंकवादियों ने पुलवामा में थाने पर हमला कर दिया जिसे सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। संवेदनशील स्थिति को देखते हुए अमरनाथ यात्रा भी रोक दी गई है और पुलिस का कहना है कि ?यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित होने की संभावना होने पर? इसे बहाल किया जाएगा।मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने शांति की अपील करते हुए प्रदर्शनों के दौरान मौतों पर ?गहरा? दुख और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सुरक्षाबलों से भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरत से अधिक बल प्रयोग से बचने के लिए कहा। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कश्मीर में ?हिंसा की घटनाओं में कीमती जानें चली जाने? पर ?गहरा दुख? जताया और शांति की अपील की।
Tags :