DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

मोजाम्बिक के भारतीयों की पीएम मोदी ने की तारीफ, पहचान बनाने में योगदान को सराहा..

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18512 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां मोजाम्बिक में कहा कि अफ्रीका ही वह भूमि है जिसने अप्रवासी भारतीयों की पहचान गढ़ी। अफ्रीका दौरे पर यहां आए प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय समुदाय के लोगों के साथ संक्षिप्त मुलाकात के दौरान कहा कि अफ्रीका ही वह धरती है जिसने अप्रवासी भारतीयों की पहचान गढ़नी शुरू की। देर रात 12.30 बजे पीएम साउथ अफ्रीका के प्रिटोरिया पहुंच गए। उन्होंने आगे कहा कि आप सभी ने भले स्थानीय समाज और सभ्यता को अपना लिया, लेकिन इसके बावजूद आपने भारतीयपन को भी खुद में बचाए रखा है। मोजाम्बिक में भारतीय मूल के 20,000 के करीब लोग निवास करते हैं। मोदी ने कहा कि अफ्रीका ने भारत की एक अंतर्राष्ट्रीय पहचान स्थापित करने में योगदान दिया है।मोदी ने कहा कि अफ्रीका में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने भारत की वैश्विक पहचान स्थापित करने में अपना योगदान दिया। भारतीय समुदाय के लोगों के साथ मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना हो गए।
Tags :