DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल से बौखलाए आतंकी, अफसरों को बना सकते हैं निशाना!!

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17572 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
दिल्ली में आतंकी संगठन अल-कायदा के आतंकियों का खतरा मंडरा रहा है। दिल्ली पुलिस ने अपने स्पेशल सेल से अधिकारियों को एक चिट्ठी लिखी है, चिट्ठी में कहा गया है कि अलकायदा के आतंकी उनपर हमला कर उनकी हत्या कर सकते हैं। दरअसल, अल-कायदा ने स्पेशल सेल के अधिकारियों की हत्या के लिए संदेश जारी किया है। इस संदेश के बाद खुफियां एजेसिंयां सतर्क हैं। और दिल्ली पुलिस ने भी स्पेशल सेल के सभी आईएस और आईपीएस अधिकारियों की सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही उसने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को अलर्ट रहने के लिए भी कहा है। दिल्ली पुलिस की चिट्ठी के मुताबिक अल-कायदा के मुखिया मौलाना असीम उमर ने भारतीय मुसलमानों को नसीहत दी है कि वो भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की हत्या करें। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी इस बात की पुष्टि की है।इससे पहले खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर कहा है कि भारत में भी बांग्लादेश जैसे हमले हो सकते हैं। खुफिया एजेंसियों की माने तो बंगाल और असम में आतंकी संगठन आईएसआईएस का एक नेटवर्क है जो देश में इस तरह के हमलों को अंजाम देने की फिराक में हैं। खुफिया एजेंसियों के इस अलर्ट के बाद देश भर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
Tags :