DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

शादी के लिए दो दिन की छुट्टी पर भोपाल आईं दिव्यंका त्रिपाठी..

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18886 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दाहिया 8 जुलाई (शुक्रवार) को कान्हा फन सिटी में विवाह के बंधन में बंध जाएंगे। बता दें कि दिव्यंका शादी के लिए सिर्फ दो दिन के शूट ब्रेक पर भोपाल आई हैं। पांच जुलाई को टि्वटर पर जारी वीडियो से दिव्यंका के शहर आने की बात की जा रही थी, लेकिन शूटिंग के बिजी शेड्यूल के चलते एयरपोर्ट से वापस लौट गईं। वे मंगलवार को शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर शहर पहुंचीं। लिहाजा 7-8 जुलाई के फंक्शन के बाद मुंबई रवाना हो जाएंगी। इन दिनों टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में लीड रोल कर रही हैं। खबर है कि उनकी शादी में बॉलीवुड-टीवी सेलेब्स समेत राधे मां भी शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि दिव्यंका राधे मां की फॉलोवर रही हैं। पिछले दिनों शादी के कार्ड्स और प्री-वेडिंग के फोटो सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर वायरल हुए थे। सुरक्षा की दृष्टि से शादी में आने वाले सिलेक्टेड गेस्ट के लिए स्पेशल एंट्री कार्ड्स भिजवाए गए हैं। गुरुवार को महिला संगीत, हल्दी और मेहंदी की रस्म शुरू होगी। शादी के लिए करीबियों व रिश्तेदारों का आना शुरू हो गया है। दिव्यंका के घर पर बुधवार को डांस-धमाल हुआ। इसमें फिल्म 'अग्निपथ' फेम एक्ट्रेस कनिका तिवारी और प्रियंका त्रिपाठी खास तौर पर शामिल रहीं।
Tags :