DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

बांग्लादेश में ईद की सबसे बड़ी नमाज के दौरान धमाका, 3 लाख लोग थे मौजूद!

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19893 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
बांग्लादेश पर से आतंकी साया और गहराता जा रहा है। आज ईद के दिन भी आतंकियों ने यहां बम धमाके किए। किशोरगंज में शोलाकिया ईदगाह मैदान प हुए धमाके में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है और 9 घायल हो गए हैं। यहां ईद के मौके पर सबसे बड़ी 3 लाख की भीड़ जुटी हुई थी। ढाका हमले के 6 दिन बात ये बड़ा धमाका हुआ है। आतंकियों के साथ पुलिस का एनकाउंटर जारी है जिसमें एक आतंकी की भी मौत हुई है। आतंकियों ने ईद की नमाज अता कर रहे लोगों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को निशाना बनाया। इस धमाके में 2 पुलिसकर्मी की मौत हो गई और 9 घायल हो गए। बांग्लादेश के सूचना मंत्री हसनुल हक इनु ने बताया कि आतंकियों ने पुलिस टीम पर बम फेंका।हसनुल ने बताया कि नमाज के लिए करीब 3 लाख लोग जुटे हुए थे इसी दौरान आतंकियों ने धमाके को अंजाम दिया। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि ये इस्लामिक हमला नहीं बल्कि राजनीति से प्रेरित है।
Tags :