DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!
🗺️ मौसम ● BREAKING

मध्य प्रदेश में ठंड ने दी दस्तक

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 22851 व्यूज
भोपाल
Share: 48.2K Shares
News Image
18 अक्टूबर 2016, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित अन्य हिस्सों में ठंड ने दस्तक दे दी है, जिससे मंगलवार को आसमान साफ होने के बाद भी खिली धूप की चुभन कम महसूस हुई। वहीं मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों तक मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई है। राज्य में मंगलवार की सुबह ठंड का अहसास हुआ और आसमान साफ होने से खिली धूप सुहावनी लगी। गर्मी और उमस का असर कम है। मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख उत्तर की तरफ होने की वजह से तापमान में गिरावट आ रही है तो वहीं ठंड का असर भी बढ़ने लगा है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा और आगामी 24 घंटों में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। राज्य में तापमान के साथ मौसम में भी बदलाव का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 17 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 31़.6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 32.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 35.4 और जबलपुर का अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रहा। -आईएएनएस
Tags :