DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

हमारी सेना मानवता की मिसाल भी : मोदी

👤
वेब डेस्क
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18040 व्यूज
भोपाल
Share: 48.2K Shares
News Image
14 अक्टूबर 2016, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां शुक्रवार को कहा कि हमारी सेना सिर्फ देश की सुरक्षा नहीं करती, बल्कि मानवता की मिसाल भी है, वह दूसरों की जान बचाने के लिए अपनी जान खपा देती है। कश्मीर आई बाढ़ में सेना ने उन लोगों की जान बचाई थी, जिन्होंने पत्थरों से हमला कर सैनिकों की जान तक को संकट में डाल दिया था। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लाल परेड मैदान में पूर्व सैनिक सम्मेलन व शौर्य सम्मान सभा को भी संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी सेना के कई रूप हैं, मगर उसकी चर्चा सिर्फ एक रूप की होती है। वह है यूनीफार्म, हाथ में शस्त्र और आंखों में युद्ध की ज्वाला। उसके कई और भी रूप हैं। सेना प्राकृतिक आपदा के समय लोगों का जीवन बचाने के लिए अपने जीवन को संकट में डाल देती है। बद्रीनाथ, केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा में सेना के काम को देश व दुनिया ने देखा है। कश्मीर में आई बाढ़ में सेना द्वारा किए गए राहत व बचाव कार्य का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि बाढ़ की समस्या से जूझना सरकार के भी बस का नहीं था, तब सेना के जवानों ने बाढ़ पीड़ितों की जान को बचाने के लिए अपनी जान खपा दी। उन्होंने यह कभी नहीं सोचा कि ये वे लोग हैं, जो उन्हें पत्थर मारते हैं, आंख फोड़ देते हैं, सिर फोड़ देते हैं, कई बार तो हमला इतना बड़ा होता है कि मौत तक हो जाती है। इससे पहले रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि देश में शौर्य कम नहीं है, 29 सितंबर को हमारी सेनाओं ने एक बार फिर अपना शौर्य दिखाया। उन्होंने कहा कि शिवाजी, महाराणा प्रताप और वर्ष 1965 तथा 1971 के युद्ध में हमारे सैनिकों का शौर्य पूरी दुनिया ने देखा है। ऐसा पराक्रम करने वाले सैनिकों में मध्य प्रदेश के सैनिक भी है। राजधानी में बने शौर्य स्मारक को पर्रिकर में अहम बताया और इसके लिए मध्य प्रदेश सरकार को बधाई दी। उन्होंने आगे कहा कि यह स्मारक ऐसे मुहूर्त में बना है, जब हमारे सैनिकों ने 29 सितंबर को देश की रक्षा के लिए अपना शौर्य दिखाया है। प्रधानमंत्री मोदी वायुसेना के विशेष विमान से मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंच गए हैं। हवाईअड्डे पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल ओ.पी. कोहली व अन्य नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की अगवानी की। प्रधानमंत्री के प्रवास के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। हवाईअड्डे, रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, प्रमुख सड़कों व बाजारों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। जगह-जगह बैरीकेड लगाए गए, वाहनों की चेकिंग की जा रही है। वहीं विभिन्न मार्गो से गुजरने वाले यातायात को परिवर्तित किया गया है। -आईएएनएस
Tags :