DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

दिल्ली में मौसम बिगड़ने के बाद, शिवराज के मंत्री को एयर एंबुलेंस से लाया गया भोपाल

👤
वेब डेस्क
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17659 व्यूज
भोपाल
Share: 48.2K Shares
News Image
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हर्ष सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल रेफर किया गया था, लेकिन खराब मौसम के चलते अब उन्हें भोपाल लाया गया. बताया जा रहा है कि भोपाल में मंत्री हर्ष सिंह का इलाज एक निजी अस्पताल में किया जा रहा है. इस बीच उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. गौरतलब है कि मंत्री हर्ष सिंह शहडोल स्थित बुढ़ार में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए शहडोल के बुढ़ार पहुंचे थे. जहां अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. यहां मंत्री को प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद शहडोल के ही एक निजी अस्पताल के आईसीयू में उन्हें भर्ती किया गया था. हालत में अधिक सुधार न होता देख उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया था.
Tags :