DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

मोदी मंत्रिमंडल में ये 9 नए चेहरे हो सकते हैं शामिल, इन 2 मंत्रियों की होगी छुट्टी!

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18419 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
मोदी मंत्रिमंडल का कल विस्तार होने जा रहा है। इस बार भारी फेरबदल होने की संभावना है। कम से कम नौ नए चेहरे इसमें शामिल हो सकते हैं। वहीं 2 मंत्रियों की छुट्टी होनी तय मानी जा रही है। कुछ मंत्रियों का ओहदा भी बढ़ाया जा सकता है। 2014 में सरकार बनने के बाद से ये सबसे बड़ा फेरबदल माना जा रहा है। मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए 30 जून को प्रधानमंत्री ने बैठक भी बुलाई थी। दरअसल प्रधानमंत्री 7 जुलाई को अफ्रीकी देशों की यात्रा पर रवाना होंगे, इसलिए मंत्रिमंडल में फेरबदल कल किया जाएगा। इसके पीछे मुख्य वजह कई राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं। इस बार आने वाले राज्यों में चुनाव को देखकर कुछ चेहरे यूपी और पंजाब से शामिल किये जा सकते हैं। बताया जा रहा है कि 10-12 सांसदों को मंत्री बनाया जा सकता है। इनमें महाराष्ट्र से शिवसेना के अनिल देसाई, आरपीआई के रामदास अठावले के नाम शामिल हैं। वहीं उत्तर प्रदेश से अपना दल की अनुप्रिया पटेल, सहारनपुर से बीजेपी सांसद राघव लखनपाल, राजस्थान से अर्जुन मेघवाल, गुजरात से पुरुषोत्तम रुपाला, दार्जिलिंग से सांसद एसएस अहलूवालिया और उत्तराखंड से अजय टम्टा को मंत्रिपद मिल सकता है। इसके अलावा एमजे अकबर का नाम भी चर्चा में है। रामचंद्र कठेरिया और निहालचंद मेघवाल की छुट्टी होगी और इन्हें वापस संगठन में लाया जा सकता है। आज शाम अमित शाह संभावित मंत्रियों से चाय पर मुलाकात कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के मुलाकात का कार्यक्रम अभी तय नहीं है। संभावित मंत्रियों में एसएस अहलूवालिया, अनुप्रिया पटेल और अनिल माधव दवे अमित शाह के घर पहुंचे। इसके अलावा, फगन सिंह कुलस्ते, विजय गोयल, एमजे अकबर, महेंद्रनाथ पांडे और पीपी चौधरी भी शाह से मिलने पहुंचे।
Tags :