DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

भारत के सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर नवाज शरीफ की बेटी मरियम ने भी किया ट्वीट

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 20050 व्यूज
नई दिल्ली
Share: 48.2K Shares
News Image
भारतीय सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में किये गए सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। अब वो भारत के खिलाफ तरह-तरह के पैंतरे अपना अपनी भड़ास निकाल रहा है। उसने अब गुब्बारे के जरिए अपनी भड़ास निकाली है। ये गुब्बारे पंजाब के सीमावर्ती इलाकों समेत कई और जिलों में भी पाए गए हैं। ये खत सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों और कुछ ग्रामीणों को भी मिले हैं। एक तरफ तो वह भारत के सर्जिकल स्ट्राइक की बात से इंकार कर रहा था अब अपनी भड़ास निकाल रहा हैं। 18 सितंबर को हुए उरी आतंकी हमले में भारतीय सेना के कई जवान शहीद हो गए थे। इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश आक्रोश में था। कल सुबह भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर अपने वीर सपूतों की शहादत का बदला लिया है। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के नेता लगातार बयान बाजी कर रहे हैं। इसी के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज की बेटी मरियम नवाज शरीफ ने ट्वीट कर इस सर्जिक स्ट्राइक पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
Tags :