DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

मुख्यमंत्री श्री चौहान से योगदा सत्संग सोसायटी भोपाल मंडली ने की भेंट

👤
admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19083 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
परमहंस योगानंद जी पर आधारित डॉक्यूमेंट्री "अवेक" देखने की मंशा जाहिर की भोपाल : सोमवार, जुलाई 4, 2016, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहाँ निवास पर योगदा सत्संग सोसायटी भोपाल मण्डली के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट की। प्रतिनिधि-मंडल ने मुख्यमंत्री को गुरू परमहंस योगानंद जी के आध्यात्मिक जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री 'अवेक' के भोपाल में चल रहे प्रदर्शन के बारे में जानकारी दी। श्री चौहान ने कहा कि श्री श्री परमहंस योगानंद भारत की आध्यात्मिक योग परंपरा के अग्रणी थे। प्रतिनिधि-मंडल ने श्री चौहान को गुरूजी द्वारा लिखी गई अदभुत कालजेय कृति 'ऑटोबायोग्राफी ऑफ ए योगी' और श्रीमद भगवद् गीता की प्रतियाँ भेंट की। श्री चौहान ने अनूठी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'अवेक' को देखने की मंशा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि गुरूजी की आत्मकथा उन्होंने युवावस्था में पढ़ी थी। उन्होंने इसे प्रेरणादायी बताया। सोसायटी के अध्यक्ष श्री जे. एस. पटेल और सचिव श्री कैलाश रघुवंशी उपस्थित थे।
Tags :