DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

एक साल में सभी कुपोषित बच्चों को करें सुपोषित

👤
admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18878 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
उच्च शिक्षा मंत्री द्वारा कुपोषित बच्चों को गोद लेने वाले सम्मानित भोपाल 2 जुलाई 2016। उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता ने वल्लभ नगर में जिला स्तरीय स्नेह सरोकार सम्मेलन में 27 कुषोषित बच्चों को गोद लेने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया। उन्होंने आँगनवाड़ी को गोद लेने वाली निर्वाण संस्था की श्रीमती ज्योति अग्रवाल और अन्य समाज-सेवियों को भी सम्मानित किया। श्री गुप्ता ने कहा कि एक वर्ष में सभी कुपोषित बच्चों को सुपोषित करें। श्री गुप्ता ने कहा कि इस अभियान में आमजन को जोड़ें। उन्होंने कहा कि समाज में कई लोग इस तरह की सेवा करना चाहते हैं। उन्हें अवसर नहीं मिलता है। श्री गुप्ता ने कहा कि गोद लेने वाले व्यक्ति समय-समय पर बच्चों से मिलते रहें। उच्च शिक्षा मंत्री ने वार्ड 30 स्थित हर्षवर्धन नगर में पौध-रोपण भी किया। जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी ने बताया कि कोई भी आँगनवाड़ी केन्द्र भवन विहीन नहीं रहेगा। उन्होंने महिला-बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की भी जानकारी दी। इस दौरान स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Tags :