DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

मप्र की बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में 19 अगले वर्ष एवं 2 वर्ष 2018 में पूरी होंगी

👤
वेब डेस्क
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 34775 व्यूज
Bhopal
Share: 48.2K Shares
News Image
भोपाल 27 सितम्बर 2016। मध्यदप्रदेश की 21 बड़ी सिंचाई परियोजनाओं में से 19 वर्ष 2017 में तथा 2 वर्ष 2018 में पूरी होंगी। काफी समय से लंबित चल रही इन परियोजनाओं के लिये केंद्र सरकार ने अपने एक्सीलरेटेड इरीगेशन बेनीफिट्स प्रोग्राम के तहत आवश्यक धनराशि 872 करोड़ 63 लाख रुपये के स्रोत का प्रबंध किया है। केंद्र अपना अनुदान एवं मप्र अपने हिस्से की राशि इन सभी परियोजनाओं को पूरी करने के लिये नाबार्ड से ऋण के रुप में लेंगे। इसके लिये जल्द नाबार्ड से एमओयू किया जायेगा। वर्ष 2017 में पूरी होने वाली परियोजनायें : सिंध प्रोजेक्ट फेज-2 राशि 162 करोड़ 10 लाख रुपये, इंदिरा सागर प्रोजेक्ट केनाल फेज एक व दो राशि 62 करोड़ 20 लाख रुपये, इंदिरा सागर परि. केनाल फेज थ्री राशि 20 करोड़ 70 लाख रुपये, ओंकारेश्वर परि. केनाल फेज चार राशि 54 करोड़ 63 लाख रुपये, बरगी डायवर्सन परि. फेज एक राशि 21 करोड़ 19 लाख रुपये, माही प्रोजेक्ट राशि 33 करोड़ 75 लाख रुपये, बरियापुर लेफ्ट बैंक केनाल राशि 43 करोड़ 85 लाख रुपये, बाणसागर यूनिट 2 राशि 154 करोड़ 54 लाख रुपये, महान परियोजना राशि 19 करोड़ 74 लाख रुपये, सगड़ प्रोजेक्ट राशि 17 करोड़ 6 लाख रुपये, सिंहपुर प्रोजेक्ट राशि 10 करोड़ 20 लाख रुपये, संजय सागर बाह्य परियोजना राशि 17 करोड़ 81 लाख रुपये, महुअर प्रोजेक्ट राशि 13 करोड़ 78 लाख रुपये, इंदिरा सागर परि. केनाल फेज चार राशि 19 करोड़ 60 लाख रुपये, इंदिरा सागर परि. केनाल फेज पांच राशि 33 करोड़ 14 लाख रुपये, ओंकारेश्वर परि. केनाल फेज 2 राशि 19 करोड़ 58 लाख रुपये, ओंकारेश्वर परि. केनाल फेज थ्री राशि 48 करोड़ 59 लाख रुपये तथा बरगी डायवर्सन परि. फेज दो राशि 31 करोड़ 90 लाख रुपये। वर्ष 2018 में पूरी होने वाली परियोजनायें : बरगी डायवर्सन परि. फेज थ्री राशि 26 करोड़ रुपये तथा बरगी डायवर्सन परि. फेज चार राशि 34 करोड़ रुपये। - डा.नवीन आनंद जोशी
Tags :