9 जिले में सामान्य से अधिक और 23 में सामान्य वर्षा हुई
👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18465 व्यूज
⏱ 1
Share:48.2K Shares
भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 1, 2016। एक जून से एक जुलाई तक प्रदेश के 9 जिले में सामान्य से अधिक, 23 में सामान्य, 15 में कम और 4 जिले में अल्प-वर्षा हुई है।
जिन जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है, उनमें मंदसौर, शाजापुर, मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, भोपाल, सीहोर और राजगढ़ हैं। सामान्य वर्षा वाले जिले जबलपुर, कटनी, छिन्दवाड़ा, मण्डला, सागर, पन्ना, टीकमगढ़, छतरपुर, शहडोल, इंदौर, धार, अलीराजपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, देवास, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, रायसेन, विदिशा, होशंगाबाद और हरदा हैं।
कम वर्षा वाले जिले बालाघाट, सिवनी, डिण्डोरी, नरसिंहपुर, दमोह, सिंगरौली, अनूपपुर, उमरिया, झाबुआ, खरगोन, बड़वानी, खण्डवा, आगर, श्योपुरकलां और बैतूल हैं। अल्प-वर्षा वाले जिले रीवा, सीधी, सतना और बुरहानपुर हैं।