DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

अरबपती के बेटे ने कुत्‍ते के लिए खरीद डाले आठ आईफोन 7

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18964 व्यूज
चाईना
Share: 48.2K Shares
News Image
शौक बड़ी चीज होती है यह कहावत चीन के एक अरबपती बिजनेसमैन के बेटे पर बिलकुल फिट बैठती है क्‍योंकि इन जनाब के शौकीन बेटे ने अपने शौक के चलते अपने कुत्‍ते को ही लेटैस्‍ट आईफोन के आठ फोन गिफ्ट कर डाले। इतना ही नही फोन गिफ्ट करने के बाद उसके सोशल एकाउंट के जरिए यह बात पूरी दुनिया को भी बता डाली। कुत्‍ते को आईफोन गिफ्ट करने की यह खबर सोशल मीडिया पर छाई हुई है। अब सह पता नहीं है की कुत्ता इन फोन के साथ क्या कर रहा है। कुत्‍ते के लिए खरीदे 8 आईफोन सेवन एप्‍पल और उसके आईफोन के दुनियाभर मे लाखों नहीं करोड़ो दिवाने हैं लेकिन जिसके बारे मे हम आप को बताने जा रहे हैं उसके बारे मे शायद ही आप को जानकारी हो क्‍योंकि ये कोई आदमी नही एक कुत्‍ता है। यह कुत्‍ता चीन के मशहूर बिजनेसमैन बांव झिलालिन के बेट वांग साईकॉन्‍ग का है। वांग का नाम चीन के अरबपतियों मे शुमार है। हाल ही मे एप्‍पल ने आईफोन 7 लॉन्‍च किया है जिसके लिए चीन सहित कई देशों मे लोग लंबी कतारें लगा कर फोन मिलने का इंतजार कर रहे हैं। यह कोई पहली बार नही है इससे पहले भी साईकॉन्ग ने 2015 में अपने दूसरे कुत्ते को एप्पल के दो गोल्ड स्मार्टवॉच गिफ्ट किए थे। कुत्‍ते का है वीबो एकाउंट शेयर होती हैं तस्‍वीरें चीन के बिजनेसमैन वांग झिलालिन के बेटे वांग साईकॉन्ग ने अपने कुत्ते के फोन के लिए 5,13,000 रुपये खर्च कर दिए। चीन में आईफोन 7 की कीमत 6,388 चीनी युआन लगभग 64,210 रुपये से 7,988 चीनी युआन लगभग 80,000 रुपये के बीच है। वांग ने यह जानकारी अपने कुत्‍ते कोको के वीबो अकाउंट के जरिए दी है। कोको का अपना एक वैरिफाइड वीबो अकाउंट भी है। विबो चीन में ट्विटर की तरह काम करता है। कोको के वीबो अकाउंट को 1.9 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। उसके सोशल मीडिया अकाउंट पर ज्यादातर फैशनेबल तस्वीरें ही पोस्ट होती हैं।
Tags :