DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

बढ़ते माफिया के हौसले, घर में घुसकर जलाई खनिज अधिकारी की जीप

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17596 व्यूज
भोपाल
Share: 48.2K Shares
News Image
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक माफिया ने खनिज अधिकारी के घर में घुसकर उसकी जीप को आग लगा दी. घटना के बाद से संबंधित अधिकारी का परिवार काफी डरा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपुर विधायक जालम सिंह और एनजीटी से मिले आदेशों के बाद खनिज विभाग लगातार खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रहा है. कार्रवाई से नाराज माफिया लगातार अधिकारियों को धमकी भी दे रहे हैं. कुछ दिनों पहले खनिज अधिकारी ओपी बघेल ने भी एक माफिया पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद से उन्हें बार-बार धमकियां दी जा रही थीं. बुधवार रात को आरोपी माफिया और उसके साथी अधिकारी ओपी बघेल के घर में घुस गए और उनकी सरकारी जीप (एमपी 02 एवी 3261) में आग लगा दी. जब तक दमकल को घटना की सूचना दी गई, तब तक जीप पूरी तरह खाक हो चुकी थी. घटना के बारे में अधिकारी ने शिकायत दर्ज करवाई है. वहीं घटना के बाद से ओपी बघेल का परिवार घबराया हुआ है.
Tags :