DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

पाकिस्तान को नानी याद कर देगा भारत : नंदकुमार सिंह चौहान

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17653 व्यूज
भोपाल
Share: 48.2K Shares
News Image
उरी हमले को लेकर मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने बुधवार को पाकिस्तान पर जमकर हमला बोला. चौहान ने कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा, उसको नानी याद आ जाएगी. दरअसल, धार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत बीजेपी का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया जिसमें नंदकुमार सिंह चौहान, पूर्व केन्द्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, सांसद सावित्री ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना बघेल, संभागीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र बरुआ, जिलाध्यक्ष राज बर्फा सहित बड़ी संख्या में पूरे जिले से पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए. चौहान ने प्रशिक्षण वर्ग को पूरे प्रदेश में पहला अनूठा प्रयास बताया और कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्ग प्रदेश के अन्य जिलों में भी आयोजित किए जाएंगे. साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग मार्केटिंग का युग है और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को सरकार की योजनाओं का प्रचार करना चाहिए. वहीं इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए देश के हालातों को लेकर कहा कि पाकिस्तान को करारा जवाब दिया जाएगा और उसको नानी याद आ जाएगी. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी के बयान ईवेंट मैनेजमेंट से जंग नहीं जीती जाती, इस पर पलटवार करते हुए कहा कि तो क्या खाटला सभा से जंग जीती जाती है.
Tags :