DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

कुलपति श्री छीपा का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ा

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19337 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
भोपाल : बुधवार, जून 29, 2016। कुलधिपति एवं राज्यपाल राम नरेश यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मोहनलाल छीपा के कार्यकाल के एक वर्ष के लिए नवीकरण के आदेश दिये हैं। विश्वविद्यालय की साधारण परिषद के संकल्प के परिप्रेक्ष्य में प्रो. मोहनलाल छीपा 30 जून से आगामी एक वर्ष अथवा 70 वर्ष की आयु, जो भी पूर्वतर हो, तक कुलपति पद पर कार्यरत रहेंगे। परिषद ने प्रो. मोहनलाल छीपा के कुलपति पद के कार्यकाल का 30 जून से एक वर्ष के लिए नवीकरण करने का संकल्प पारित किया था। जयपुर के प्रो. मोहनलाल छीपा को अटल बिहारी वाजपेयी हिन्दी विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति नियुक्त किया गया। श्री छीपा का उक्‍त पद पर कार्यकाल 29 जून को समाप्त हो रहा था।
Tags :