DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

आईएएस छबि भारद्वाज को रिश्वत देने पर सीएमओ बर्खास्त

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19633 व्यूज
भोपाल
Share: 48.2K Shares
News Image
सितम्बर 19, 2016। राज्य सरकार ने आईएएस छबि भारद्वाज को 50 हजार रुपये की रिश्वत देने वाले डिण्डोरी के तत्कालीन नगर पालिका श्याम सुंदर शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया। श्री शर्मा पर आरोप था कि छबि भारद्वाज जब डिण्डोरी की कलेक्टर थीं तब उन्होंने उनके बंगले में जाकर 50 हजार रुपये की रिश्वत दी। इस पर थाना डिण्डोरी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज हुआ सत्र न्यायाधीश डिण्डोरी के समक्ष चालान पेश किया गया। गत 20 मार्च 2015 को न्यायालय ने तीन वर्ष के कारावास एवं 5 हजार रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई। मामले में लोक सेवा आयोग से परामर्श लिया गया तथा शुक्रवार को नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने आदेश जारी कर श्री शर्मा को सेवा से बर्खास्त कर दिया। छबि भारद्वाज वर्तमान में भोपाल नगर निगम की आयुक्त हैं। - डॉ नवीन जोशी
Tags :