DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

सो रही किशोरी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19574 व्यूज
नरसिंहपुर
Share: 48.2K Shares
News Image
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में एक नाबालिग लड़की को घर में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लड़की के बयान के आधार पर पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया है. जानकारी के अनुसार, नरसिंहपुर के किसानी वार्ड में घर में सो रही 17 साल की किशोरी पर खिड़की के बाहर से पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया. 70 प्रतिशत झुलसी हालत में लड़की को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए उसे जबलपुर रेफर किया गया. एएसपी अभिषेक राजन ने बताया कि, पीड़िता के बयान के आधार पर चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. वहीं, आरोपियों में शामिल सूरज पटेल की दलील है कि उन्हें झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. चार साल पहले मां की मौत परिजनों ने बताया कि, जिस कमरे में लड़की को जलाया गया, उसी कमरे में चार साल पहले उसकी मां की भी जिंदा जलने से मौत हो चुकी है. वहीं, इसी कमरे में सो रही पीड़िता की छोटी बहन इस घटना का शिकार होने से बच गई. लड़की की हालत नाजुक पीड़िता का जबलपुर मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा है. 70 फीसदी झुलसने की वजह से उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है.
Tags :