DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

मध्य प्रदेश में पंचायत सचिव के पास मिली करोड़ों की संपत्ति

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18599 व्यूज
भोपाल
Share: 48.2K Shares
News Image
भोपाल 19 सितंबर 2016। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर पुलिस के विशेष संगठन लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई में एक पंचायत सचिव के पास करोड़ों रुपए की काली कमाई का खुलासा हुआ है. रीवा लोकायुक्त पुलिस के अनुसार, पंचायत सचिव युवराज सिंह के नौढिया स्थित आवास पर सोमवार सुबह दबिश दी गई. प्रारंभिक जांच में युवराज सिंह के पास -तीन मकान, -चार वाहन, -साढे सात एकड़ जमीन, - 80 हजार नकद, -दस बैंकों की पासबुक व बीमा जुड़े दस्तावेज मिले हैं. जनपद पंचायत सीधी के तहत आने वाले नौदिया पंचायत में पदस्थ युवराज सिंह के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, इसकी जांच की जा रही है. आवास से मिले दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है. उसकी कुल संपत्ति कितने की है, इसका खुलासा दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही हो सकेगा. सूत्रों के अनुसार, लोकायुक्त को उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद लोकायुक्त ने सोमवार को यह कार्रवाई की.
Tags :