DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

देखिए, एमी अवॉर्ड्स में प्रियंका चोपड़ा ने रेड कारपेट पर बिखेरे जलवे

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19080 व्यूज
नई दिल्ली
Share: 48.2K Shares
News Image
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में छाई हुई हैं। टेलीविज़न के ऑस्कर कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स में इस साल प्रियंका चोपड़ा भी शामिल हुईं। यहां उनका जलवा देख कई हॉलीवुड एक्ट्रेस भी दंग रह गईं, वो रेड गाउन में गजब की लग रही थीं। बता दें कि प्रियंका अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' में लीड रोल निभा रही हैं। एमी अवॉर्ड्स में जैसन वू द्वारा डिज़ाइन किए लाल रंग की गाउन और ब्रायन एटवुड के हील्स में प्रियंका ने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। प्रियंका इन दिनों बॉलीवुड में कम ही नजर आती हैं। पिछले कई महीनों से अमेरिका ही उनका दूसरा घर हो गया है। सुनने में आ रहा है कि प्रियंका ने वहां रहने के लिए घर भी खरीद लिया है। इस साल ऑस्कर में पीपल्स चॉइस अवॉर्ड जीतने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों 'क्वांटिको' के दूसरे सीज़न की शूटिंग में व्यस्त हैं। इधर प्रियंका की पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' अगले साल रिलीज़ होने वाली है, जिसमें वह ड्वेन जॉनसन के साथ नजर आएंगी। हाल ही में फोर्ब्स मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल किया था। हालांकि इस लिस्ट में वह आठवें नंबर पर हैं, लेकिन आज से पहले शायद ही कोई इंडियन एक्ट्रेस लिस्ट में शामिल हुई होगी। गौरतलब है कि बॉलीवुड में प्रियंका की आखिरी फिल्म प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' थी। इसके बाद उन्होंने अभी तक कोई बॉलीवुड फिल्म साइन नहीं की है। हालांकि सुनने में आया था कि इस साल दिसंबर में प्रियंका अपनी अगली हॉलीवुड फिल्म के बारे में घोषणा करने वाली हैं।
Tags :