DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

कश्मीर में बड़ा आतंकी हमला,17 जवान शहीद, सभी आतंकी ढेर, राजनाथ ने रद्द की विदेश यात्रा

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17808 व्यूज
नई दिल्ली/श्रीनगर
Share: 48.2K Shares
News Image
जम्मू-कश्मीर में बारामूला के उरी सेक्टर में आज तड़के सेना के इनफैंट्री बटालियन कैंप पर बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में 17 जवान शहीद हो गए और कई घायल हो गए। सेना प्रवक्ता ने बताया कि उरी आतंकी हमले के बाद मुठभेड़ में करीब सभी 4 आतंकवादी ढेर गए। सर्च ऑपरेशन जारी है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर और सेना अध्यक्ष दलबीर सिंह सुहाग उरी के लिए रवाना। आतंकी आर्मी कैंप के पीछे की दीवार फांद कर आये थे। आतंकियों ने एमिनिस्ट्रेटिव ब्लॉक को निशाना बनाया था। कैंप और टैंट में आग लगने की वजह से ज्यादा नुकसान हुआ। आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने हमले की जिम्मेदारी ली। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज उरी में आतंकी हमले और जम्मू कश्मीर में अशांति के चलते रूस और अमेरिका का अपना प्रस्तावित दौरा स्थगित कर दिया तथा आतंकी हमले से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए आपात बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल, केन्द्रीय गृह सचिव, सेना, अर्धसैनिक और गृह मंत्रालय के प्रमुख अधिकारी शामिल हो रहे हैं। उत्तरी कश्मीर के उरी शहर में आज सुबह भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों ने एक बटालियन मुख्यालय पर हमला कर दिया जिसमें 17 जवान शहीद हो गए और 19 अन्य घायल हुए हैं। इसके साथ ही 4 आतंकवादी भी मारे गए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब चार बजे हुए आतंकी हमले के साथ ही विस्फोटों की आवाज सुनाई दी और मुठभेड़ शुरू हो गई। हमले की चपेट में आया स्थल यहां से 102 किलोमीटर और सेना के ब्रिगेड मुख्यालय से कुछ ही मीटर की दूरी पर स्थित है। सूत्रों ने बताया कि हमले के समय डोगरा रेजीमेंट के जवान एक तंबू में सोए हुए थे जिसमें विस्फोट के चलते आग लग गई। आग पास स्थित बैरकों तक भी फैल गई।
Tags :