DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

अभिनेत्री का आरोप, साथ सोने का दबाव बनाते थे फिल्म डायरेक्टर

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19307 व्यूज
नई दिल्ली
Share: 48.2K Shares
News Image
फिल्म इंडस्ट्री में किस्‍मत आजमाने के लिए नई अभिनेत्रियों को कितने पापड़ बेलने पड़ते हैं यह बात किसी से छुपी नहीं है। कई बार तो फिल्मों में काम के बदले अभिनेत्रियों को ऊंच-नीच काम करने के लिए भी मजबूर होना पड़ता है। अपने कैरियर के शुरुवाती दिनों को याद करते हुए मशहूर अभिनेत्री सुरवीन चावला ने एक अंग्रेजी अखबार को दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने बताया है कि जब वह नई थीं तब डायरेक्टर फिल्मों में काम देने के बदले साथ सोने का दबाव बनाते थे। उन्होंने कहा कि हिन्दी में फिल्मों में आने के बाद उन्हें ऐसा अनुभव हुआ कि ऐसे काम तमिल सिनेमा में काफी ज्यादा होते हैं जबकि हिन्दी फिल्मों में ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि उनके फिल्म डायरेक्टर को हिन्दी नहीं आती थी तो उसने अपने दोस्त से फोन कराया। दोस्त ने फिल्म में रोल के बदले कुछ समझौता करने का दबाव बना रहा था। इसके बाद उसे बहुत ही असभ्य सीन करने के लिए कहा गया जिस पर उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया था। अपने संघर्ष को याद करते हुए उन्होंने कहा कि जब टीवी सीरियलों में काम करती थीं तब उन्हें दो बजे रात को भी शूटिंग के लिए जाना पड़ता था। टीवी से फिल्म 'हेट स्टोरी-2' जरिए फिल्मों में आईं में अभिनेत्री सुरवीन चावला की जल्द ही लीना यादव की फिल्म 'पार्च्ड' में दिखेंगी। 'पार्च्ड' आम महिलाओं की जिंदगी पर बनी महिला केंद्रित एक फिल्म है।
Tags :