DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

आय से अधिक संपत्ति घोषित करने के लिए 30 सितंबर को मध्यरात्रि तक खुले रहेंगे आइटी दफ्तर

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17787 व्यूज
नई दिल्ली
Share: 48.2K Shares
News Image
सितंबर 15, 2016। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने आयकर विभाग को देशभर में अपने कार्यालय 30 सितंबर को आधी रात तक खोलने का निर्देश दिया है। इसी दिन आय घोषणा योजना (आईडीएस) बंद हो रही है। सीबीडीटी ने कहा कि आईडीएस, 2016 के तहत अपनी घरेलू बेहिसाबी संपत्ति की घोषणा करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर है। उस दिन मध्यरात्रि तक इस तरह की घोषणाएं जमा की जा सकेंगी। सीबीडीटी ने कहा, 'कामकाज के घंटों के बाद ही घोषणाएं स्वीकार करने के लिए प्रधान मुख्य आयुक्तों को निर्देश दिया गया है कि सभी अधिकार क्षेत्रों में आने वाले काउंटर 30 सितंबर, 2016 को मध्यरात्रि तक खुले रहें।' सीबीडीटी आयकर विभाग का नीति बनाने वाला निकाय है। अधिकारियों ने बताया कि देश में कर कार्यालयों को यह आदेश मिल चुका है। सीबीडीटी चेयरपर्सन की मंजूरी के बाद इसे जारी किया गया है। सीबीडीटी की प्रमुख रानी सिंह नायर इस बारे में 17 सितंबर को सभी आयकर क्षेत्रीय प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक करेंगी। सरकार ने आज एक बार फिर स्पष्ट किया कि आयकर विभाग को जो भी सूचनाएं और घोषणाएं आईडीएस के तहत मिलेंगी उन्हें गोपनीय रखा जाएगा और किसी के साथ साझा नहीं किया जाएगा।
Tags :