DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

एम्ब्रेयर एयरक्राफ्ट डील की जांच के आदेश

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19353 व्यूज
नई दिल्ली
Share: 48.2K Shares
News Image
14 सितंबर 2016। रक्षा मंत्रालय ने सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ED) को यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुए 20.8 करोड़ डॉलर के एम्ब्रेयर विमान सौदे में रिश्वत लिए जाने के आरोपों की जांच करने को कहा है. यह सौदा वर्ष 2008 में ब्राजील के विमान निर्माता एम्ब्रेयर और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के बीच हुआ था. पर्रिकर भी चाहते हैं सीबीआई जांच सरकारी सूत्रों के मुताबिक आरोप बेहद गंभीर हैं इसलिए सीबीआई के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय को भी जांच करने को कहा गया है. रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस हफ्ते की शुरुआत में कहा था, 'अगर इसमें कोई आपराधिक पहलू है तो उसकी जांच सीबीआई करेगी. मंत्रालय तो इस तरह की जांच नहीं कर सकता है. 'पर्रिकर ने कहा था, 'अगर यह मसला केवल प्रक्रिया से जुड़ा है तो रक्षा मंत्रालय आतंरिक जांच कर सकता है.' यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ था सौदा यूपीए सरकार के कार्यकाल में एम्ब्रेयर के तीन विमानों के लिए हुआ समझौता अमेरिकी अधिकारियों की जांच के घेरे में है. अधिकारियों को शक है कि कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए कंपनी की ओर से घूस दी गई थी. अमेरिका का जस्टिस डिपार्टमेंट संदेह के घेरे में आई कंपनी द्वारा रिश्वत देने के आरोपों की जांच कर रहा है. डीआरडीओ ने ब्राजील की कंपनी से मांगी रिपोर्ट डीआरडीओ ने ब्राजील की कंपनी से रिपोर्ट मांगी है. कंपनी का कहना है कि वह बीते पांच साल के रिश्वत के गंभीर आरोपों को देख रही है. यह समझौता साल 2008 में एईडब्ल्यू एंड सी (विमानों के लिए आरंभिक चेतावनी तथा नियंत्रण प्रणाली) के लिए स्वेदशी रडार से लैस तीन विमानों के लिए ब्राजील के विमान निर्माता एम्ब्रेयर और डीआरडीओ के बीच हुआ था.
Tags :