DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

कश्मीर में ऑपरेशन ?काम डाउन? शुरू किया सेना ने

👤
Digital Desk
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18625 व्यूज
नई दिल्ली
Share: 48.2K Shares
News Image
सितंबर 14, 2016। कश्मीर घाटी में जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय थलसेना ने अपनी एक पूरी ब्रिगेड ही दक्षिण कश्मीर में भेज दी है. आतंकवादियों के सफाए और प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन 'काम डाउन' के तहत थलसेना ने यह ब्रिगेड भेजी है. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इलाके में 'जंगल राज' जैसे हालात कायम होने की खुफिया सूचनाएं मिलने के बाद करीब 4,000 अतिरिक्त सैनिकों को स्थिति सामान्य बनाने के काम में लगाया गया है. हालांकि, उन्हें स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे बल प्रयोग कम से कम करें. सूत्रों ने बताया कि इलाके में हालात ऐसे हैं कि आतंकवादी और उनसे हमदर्दी रखने वाले लोग हावी हैं. वे प्रदर्शन कर रहे हैं और सड़कें जाम कर रहे हैं. दक्षिण कश्मीर के चार जिलों-पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम में सैनिकों को तैनात कर दिया गया है. घाटी में हिंसा के मौजूदा दौर में दक्षिण कश्मीर के जिले ही सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं. बीते आठ जुलाई को हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी की एक मुठभेड़ में हुई मौत के बाद से ही घाटी में हिंसक विरोध प्रदर्शनों का दौर जारी है. वानी दक्षिण कश्मीर क्षेत्र से ही ताल्लुक रखता था. सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस की सहायता से थलसेना के जवान बारीकी से इलाके की घेराबंदी कर रहे हैं और प्रदर्शनकारियों की ओर से किया गया सड़क जाम हटा रहे हैं ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी नहीं हो.
Tags :