DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

शिवराज सिंह चौहान बोले- मुख्‍यमंत्री बनने के बाद गाल और चेहरा पिचक गया

👤
Radhika
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18834 व्यूज
बड़वारा
Share: 48.2K Shares
News Image
शिवराज सिंह चौहान 11 साल से मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद पर हैं मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि सीएम बनने के बाद वे कमजोर हो गए हैं। उनके गाल पिचक गए हैं। उन्‍होंने कटनी जिले के बड़वारा में अंत्‍योदय मेले में रविवार को सभा को संबोधित करते हुए यह बयान दिया। शिवराज सिंह चौहान 11 साल से मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री पद पर हैं। सभा में उन्‍होंने कहा, "आप ने कैसे कैसे मुख्यमंत्री देखे होंगे, जिनके गाल लाल हो जाते थे, मोटे हो जाते थे। मगर वे ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिनके गाल और चेहरा पिचक गया है।? यहां पर शिवराज ने 40 करोड़ रुपये की की लागत के कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्‍होंने लोगों से लोगों से भाजपा का साथ देने की मांग करते हुए कहा, "मैं विकास के सारे रिकॉर्ड तोड़ दूंगा, आप बस साथ देने का रिकॉर्ड बनाएं।" मुख्‍यमंत्री ने सभा के दौरान किसानों को ट्रेक्‍टर, छात्राओं को साइकिल और उज्‍जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर बांटे। उन्‍होंने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि कई वर्षों से निर्धन व्यक्ति जिस भूमि पर रह रहा है, उसके नाम पट्टा दिया जाएगा। अपना मकान बनवाने के लिए निर्धन को एक लाख 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। अगले दो साल में शहर में 5 और ग्रामीण क्षेत्र में आठ लाख पक्‍के मकान बनाए जाएंगे। साथ ही मनरेगा के भुगतान के लिए बैंक कर्मचारी घर पर आएंगे। शिवराज सिंह चौहान इस समय मध्‍य प्रदेश में कई जगहों पर अंत्‍योदय मेलों का आयोजन करा रहे हैं। शिवराज सिंह के नेतृत्‍व में भाजपा ने मध्‍य प्रदेश में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई। यहां पर साल 2018 में चुनाव होने हैं।
Tags :