DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

पद्मभूषण तो पहले ही मिल जाना चाहिए था

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 20241 व्यूज
नई दिल्ली
Share: 48.2K Shares
News Image
ओलंपिक में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाले भारत के पहले पहलवान सुशील कुमार का मानना है कि उन्हें हर चीज़ देर से और बहुत मेहनत करने के बाद मिलती है. पद्मभूषण के लिए नामित किए जाने के बाद सुशील कुमार ने बातचीत में कहा, "पिछले साल ही पद्मभूषण मिल जाना चाहिए था, पर कोई बात नहीं देर आए दुरुस्त आए." सुशील कुमार को पिछले साल भी पद्मभूषण के लिए नामित किया गया था. दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में बीबीसी से बातचीत में उन्होंने कहा, "अगर अवार्ड नहीं भी मिलता, तब भी मैं देश की सेवा करता रहूंगा." रियो ओलंपिक के बारे में पूछे जाने पर वो कहते हैं, रियो जाने का मौका नहीं मिला जिसका मलाल है जो ज़िंदगीभर रहेगा. डोपिंग मामले में फंसे पहलवान नरसिंह यादव के बारे में पूछे जाने पर वो कहते हैं, "मैं नरसिंह का सपोर्ट करता हूं, नरसिंह को अपना ध्यान रखना चाहिए था. यहाँ बात देश की थी, हम सब उनके साथ हैं." - बीबीसी हिन्दी
Tags :