DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

छेड़छाड़ से परेशान होकर दो सगी बहनों ने जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश

👤
Radhika
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 24325 व्यूज
बेगमगंज
Share: 48.2K Shares
News Image
छेड़छाड़ की शिकार बहनों से मिलने हमीदिया पहुंचे गृहमंत्री, बदनामी के डर से उठाया ये कदम सितम्बर 11, 2016। एक साल से हो रही छेड़छाड़ से परेशान होकर दो सगी बहनों ने रविवार को जहर खा कर आत्महत्या की कोशिश की। मामला रायसेन जिले की बेगमगंज तहसील का है। गंभीर हालत में दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया था। सोमवार को गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह दोनों बहनों से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे।क्या है पूरा मामला... छेड़छाड़ की शिकार दोनों बहनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। सोमवार को गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह दोनों से मिलने हमीदिया अस्पताल पहुंचे थे। यहां मीडिया से उन्होंने कहा कि छेड़छाड़ का मुख्य आरोपी पुलिस हिरासत में है। पुलिस के बड़े अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, दोषी पाए जाने पर लड़के के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। - पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक युवक एक साल से बेगमगंज में रहने वाली दो सगी बहनों को परेशान कर रहा था। इसकी शिकायत लड़कियों ने परिजनों से भी की। उसे समझाया भी गया लेकिन वह नहीं माना। - रविवार को दोनों बहनें बाहर जा रही थी उसी वक्त युवक ने दोनों को फिर से छेड़ा। रोज के तानों और बदनामी के डर से दोनों ने घर पर जहरीला पदार्थ खा कर जान देने की कोशिश की। - लड़के का नाम राजू है, जिसे रविवार देर रात को बेगमगंज से गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिस में इसकी शिकायत की गई थी, लेकिन लड़के के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई इसकी वजह से उन्हें ये दिन देखना पड़ रहा है।
Tags :