DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

पाक ने 19 बलूचियों को मौत के घाट उतारा

👤
Radhika
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 20051 व्यूज
नई दिल्ली
Share: 48.2K Shares
News Image
जब से पीएम मोदी ने बलूचिस्तान की आजादी का जिक्र किया है तब से बलूचिस्तान के बाशिंदों पर पाकिस्तान की सेना का अत्याचार बढ़ गया है. बलूच रिपब्लिकन पार्टी के नेता अब्दुल नवाज बुगती ने दावा किया है कि पाक सैन्य बलों ने बलूच लोगों के खिलाफ नए सिरे से ऑपरेशन शुरू किया है, जिसमें 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जिनमें महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं. बुगती ने यह आरोप लगाया है कि डेरा बुगती सहित बलूचिस्तान के कई इलाकों से पाक सेना ने बलूच लोगों को अगवा कर लिया है. उन्होंने बताया कि यहां उनके परिवार के सामने भुखमरी की नौबत आ गई है क्योंकि पाक सेना के जवानों ने खाद्य सामग्री के अलावा अन्य जरूरी सामान भी छीन लिया है. अन्तर्राष्ट्रीय मीडिया को इसी समय बलूचियों की आवाज उठाने और बलूच नागरिकों को पाकिस्तानी सेना के अत्याचारों से बचाने की गुहार लगाते हुए बुगती ने कहा कि यहां के नसिराबहाद क्षेत्र के कई हिस्सों में पाकिस्तानी सेना द्वारा आम लोगों पर अत्याचार किया जा रहा है. हमे इससे बचाया जाए.
Tags :