DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

फॉर्चून की सूची में पेप्सीको की इंदिरा नूयी दूसरी सबसे ताकतवर महिला

👤
Radhika
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18791 व्यूज
न्यूयॉर्क
Share: 48.2K Shares
News Image
पेप्सीको की सीईओ और चेयरमैन इंदिरा नूयी को फॉर्चून की 51 सर्वाधिक शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह मिली है। वह इस सूची में एकमात्र भारतीय मूल की महिला हैं। इसमें जनरल मोटर्स की मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) तथा चेयरमैन मैरी बारा पहले पायदान पर हैं। नुई 2015 में भी इसी पायदान पर थीं जबकि 2014 में वह तीसरी सबसे शक्तिशाली महिला थीं। फॉर्च्यून की सूची में 22 महत्वपूर्ण कंपनियों की सीईओ को स्थान मिला है। 2016 की सूची में नौ नए चेहरों को जगह दी गई है जबकि उम्मीदवार के तौर पर एक की वापसी हुई है। लगातार 10 साल से सीईओ का कार्यभार संभाल रही नूयी के बारे में फॉर्चून ने कहा कि ऐसा कोई संकेत नहीं है जिससे लगे कि वह धीमी पड़ रही हैं। पिछले एक साल में पेप्सीको का बाजार पूंजीकरण 18 प्रतिशत बढ़कर 155 अरब डॉलर हो गया। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव से 2015 की कमाई प्रभावित हुई। पेप्सीको की 2015 में बिक्री पांच प्रतिशत घटी है जबकि उसका लाभ 13 प्रतिशत घटा है। मैरी बारा ने फॉर्चून की सबसे शक्तिशाली महिला का तमगा इस वर्ष भी बरकरार रखा है। एक वर्ष के दौरान वाहन कंपनी की आय सुधरकर 152.4 अरब डॉलर हो गई।
Tags :