DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!
🗺️ खेल ● BREAKING

पैरालिंपिक्स में भारत को स्वर्ण और कांस्य

👤
Deepti
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 25137 व्यूज
ब्राज़ील
Share: 48.2K Shares
News Image
ब्राज़ील के रियो डि जेनेरो में चल रहे पैरालिंपिक्स खेलों में भारत के मरियप्पन थंगावेलु ने पुरुषों के हाई जम्प मुक़ाबले में स्वर्ण पदक जीता है. भारत के सरकारी टी वी चैनल 'दूरदर्शन न्यूज़' के मुताबिक़ मरियप्पन को स्वर्ण और वरुण भाटी को कांस्य पदक हासिल हुआ है. रियो डि जेनेरो में ओलंपिक खेलों के समापन के बाद दो दिन पहले ही पैरालिम्पिक खेलों का आयोजन शुरू हुआ है. पैरालिंपिक्स खेलों का आयोजन 18 सितंबर तक चलेगा. इस बार के पैरालिंपिक्स के सामने कई तरह की चुनौतियां हैं जिसमें पैसे की कमी भी शामिल है. पैरालिंपिक्स की शुरुआत 1948 में हुई थी. इसकी सबसे कामयाब खिलाड़ी त्रिशा ज़ोर्न हैं. उन्होंने कुल 55 मेडल जीते, जिनमें 41 स्वर्ण पदक शामिल हैं. - बीबीसी हिन्दी
Tags :