DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

पाक को 20 अरब की सैन्य मदद नहीं देगा अमेरिका

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18003 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई के बदले पाक को दी जाने वाली 20 अरब रुपये की सैन्य मदद रोकने पर मुहर लगा दी है। अमेरिका ने मंगलवार को पाक को यह नसीहत भी दी कि आतंकियों पर कार्रवाई में ही पाकिस्तान की भलाई है। रक्षा मंत्रालय पेंटागन के प्रेस सचिव पीटर कुक ने कहा कि अफगानिस्तान में हक्कानी नेटवर्क के खिलाफ पाक की कार्रवाई को अमेरिकी संसद ने पर्याप्त नहीं माना और उसे सैन्य मदद के लिए जरूरी प्रमाणपत्र देने से इनकार कर दिया। लिहाजा अमेरिका उसे 30 करोड़ डाॠलर (20 अरब रुपये) की सैन्य मदद नहीं दे पाएगा। कुक ने स्पष्ट कहा कि यह पाकिस्तान के हित में है कि वह आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए हरसंभव तरीका आजमाए। दरअसल, अफगानिस्तान में अमेरिकी कार्रवाई में मदद के नाम पर पाकिस्तानी फौज को 30 करोड़ डाॠलर यानी करीब 20 अरब 12 करोड़ रुपये की मदद दी जानी थी। लेकिन 30 जून की समयसीमा में इस पर अमेरिकी संसद ने स्वीकृति नहीं दी।पिछले पांच साल में अमेरिका से पाक को सैन्य मदद में 73 प्रतिशत की कमी आई है। अमेरिकी संसद की 'कांग्रेसनल रिसर्च सर्विस' (सीआरएस) की रिपोर्ट ने यह खुलासा किया है। पाकिस्तानी दैनिक 'डान' के मुताबिक, इसमें 2002 से 2015 के बीच पाक को दी गई सैन्य और आर्थिक मदद इसमें शामिल है। इसमें बताया गया है कि साल 2011 से पाक को अमेरिकी आर्थिक सहायता में 53 प्रतिशत और सैन्य मदद में 73 प्रतिशत की कमी हुई है।
Tags :