DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

महेंद्र सिंह धोनी के नाम हुआ एक और रिकॉर्ड, पोंटिंग की बराबरी पर आए माही

👤
Deepak Sharma
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18924 व्यूज
Mumabi
Share: 48.2K Shares
News Image
भारत के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को यहां जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और अंतिम ट्वेंटी20 मैच में टीम की अगुवाई करके सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में कप्तानी करने के ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड की बराबरी की। पोंटिंग ने 324 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी की थी जिसकी धोनी ने बुधवार को बराबरी कर ली। हालांकि इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिये अभी उन्हें इंतजार करना होगा क्योंकि भारत को इस साल सीमित ओवरों के मैचों के बजाय टेस्ट मैच अधिक खेलने हैं। धोनी टेस्ट मैचों के प्रारूप से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। धोनी ने अपने करियर में 60 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी की जबकि वह अब तक 194 एकदिवसीय और 70 टी20 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों में पोंटिंग और धोनी के बाद न्यूजीलैंड के स्टीफन फ्लेमिंग (303 मैच), दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (286), ऑस्ट्रेलिया के एलन बोर्डर (271), श्रीलंका के अर्जुन रणतुंगा (249), भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन (221) और सौरव गांगुली (196) का नंबर आता है।
Tags :