DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

फोर्ड ने एस्पायर और फिगो कार की कीमत 91,000 रुपए तक घटाई

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18832 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
कार कंपनी फोर्ड इंडिया ने अपने कुछ माडलों के दाम घटाने की घोषणा की। इसके तहत कंपनी ने फोर्ड एस्पायर व फोर्ड फिगो के दाम 91000 रुपये तक घटाएं हैं ताकि इनकी बिक्री बढाई जा सके। कंपनी के बयान में कहा गया है कि संशोधित कीमतों के तहत कंपनी की सेडान फोर्ड एस्पायर की कीमत 5.28 लाख रुपये से लेकर 6.8 लाख रुपये (पेट्रोल संस्करण) होगी। इस माडल के दाम में 25000 रुपये से लेकर 91000 रुपये तक की कटौती की गई है। इसी तरह फोर्ड एस्पायर के डीजल संस्करण के दाम भी 25000 रुपये से लेकर 91,000 रुपये तक घटाए गए हैं। इस कार के दाम अब 6.93 लाख रुपये से लेकर 7.89 लाख रुपये तक होंगे। इसी तरह कंपनी की हैचबेक फिगो की कीमत दिल्ली शोरूम में 4.54 लाख रुपये से 6.29 लाख रुपये रपये (पेट्रोल संस्करण) होगी। इसकी कीमत में 29,000 रुपये से 30,000 रुपये तक की कटौती हुई है। वहीं फिगो के डीजल संस्करण के दाम में 50,000 रुपये तक की कटौती की गई है। इसकी कीमत 5.63 लाख रुपये से 7.18 लाख रुपये होगी। कंपनी का कहना है कि नई कीमत तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
Tags :