DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!
🗺️ खेल ● BREAKING

Rio Oympics: टेनिस और शूटिंग के बाद तैराकी में भी भारत बाहर

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18152 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
रियो ओलंपिक से भारत के लिए बुरी ख़बरें आना तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। तैराकी में सजन प्रकाश और शिवानी कटारिया पुरुषों और महिलाओं की 200 मीटर बटरफ्लाई फ्रीस्टाइल स्पर्धाओं में बेहद ख़राब प्रदर्शन कर क्वालिफिकेशन दौर में ही बाहर हो गए। शिवानी जहां 43 प्रतिभागियों में 41वें स्थान पर रहीं, वहीं सजन प्रकाश 29 प्रतिभागियों में 28वें स्थान पर रहे। शिवानी ने दो मिनट 9.3० सेकेंड का समय निकाला और शीर्ष स्थान के साथ अगले दौर में प्रवेश करने वाली अमेरिकी तैराक कैथलीन लेडेकी से 14.29 सेकेंड पीछे रहीं। वहीं एक मिनट 59.37 सेकेंड का समय निकालने वाले सजन शीर्ष पर रहे हंगरी के टामस केंडेरेसी से 4.64 सेकेंड पीछे रहे। गौरतलब है कि रियो ओलंपिक की तैराकी स्पर्धा में भारत के यही दो प्रतिनिधि थे, जिनके बाहर होने से तैराकी से भारत की उम्मीदें भी पहले ही दौर से खत्म हो गईं। हीट-1 में शिवानी दूसरे स्थान पर आईं तो भारत की उम्मीदें बढ़ गई थीं, लेकिन अगले छह हीट से स्पष्ट होता गया कि शिवानी सहित हीट-1 की कोई भी तैराक आगे नहीं जाने वाली। शिवानी का रिएक्शन टाइम (.78 सेकेंड) हालांकि सबसे खराब रहा। दूसरी ओर सजन प्रकाश ने हीट-1 से ही निराश किया और पांच प्रतिभागियों के बीच वह चौथे स्थान पर रहे।
Tags :