DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

हेलीकॉप्टर घोटाला मामले में किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा: पर्रिकर

👤
admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18567 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि अगस्तावेस्टलैंड हेलीकॉप्टर घोटाले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। पर्रिकर ने भाजपा नीत राजग सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित विकास पर्व के तहत यहां एक विशाल सभा को संबोधित करते हुए कहा, प्रवर्तन निदेशालय उनके (अगस्तावेस्टलैंड में शामिल लोगों) पीछे है और किसी को बख्शा नहीं जाएगा। नरेंद्र मोदी सरकार की दो साल की उपलब्धियों का बखान करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने इस बात का पाठ पढ़ाया है कि सत्ता में रहकर कैसे स्वच्छ (बेदाग) रहा जाए। उन्होंने कहा कि वह ईमानदारी को नेता का सबसे बेशकीमती खजाना मानते हैं। सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा कर्मियों के प्रयासों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन दिनों सीमापार से घुसपैठ घट गयी है क्योंकि 70-75 फीसदी सशस्त्र घुसपैठियों का सफाया कर दिया जाता है।
Tags :