DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!
🗺️ खेल ● BREAKING

आज तय होगी नरसिंह यादव की किस्मत, नाडा सुनाएगा फैसला

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 17918 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
डोपिंग के दोषी पहलवान नरसिंह यादव की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) आज नरसिंह के मामले की आज सुनवाई करेगी। नाडा के फैसले के साथ यह तय हो जाएगा कि वह रियो जाएंगे या नहीं। बुधवार को नई घटनाओं से नरसिंह डोपिंग मामले में आए नए मोड़ को देखते हुए नाडा ने सुनवाई के दौरान कोई फैसला नहीं सुनाया। तीन घंटे तक चली सुनवाई में नरसिंह के वकील ने दलील दिया कि खिलाड़ी हालात का पीड़ित है। उन्होंने साथ ही नरसिंह पर रियो ओलंपिक-2016 में जाने पर प्रतिबंध न लगाने की अपील भी की है। नरसिंह के अगले महीने से शुरू होने वाले रियो ओलंपिक-2016 में जाने पर तब से काले बादल मंडरा रहे हैं जब से उनका डोप परीक्षण का परिणाम सकारात्मक पाया गया है। नरसिंह के डोप टेस्ट में फेल होने के बाद उन पर अस्थाई प्रतिबंध लगा दिया गया है।नरसिंह को बुधवार को तब और बड़ा झटका लगा जब पांच जुलाई को एकत्रित उनके दूसरे नमूने का डोप टेस्ट भी सकारात्मक आया। इसी बीच 'युनाइटेड विश्व रेसलिंग' के दबाव में भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने मंगलवार को प्रावीण राणा को रियो में नरसिंह का प्रतिस्थापन खिलाड़ी घोषित कर दिया, ताकि ओलंपिक की 74 किलोग्राम भारवर्ग में भारत का कोटा बचा रहे।
Tags :