DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

पाकिस्तान में खतरा, भारतीय राजनयिकों के बच्चों को केंद्र ने वापस बुलाया!

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18077 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
पाकिस्तान में बिगड़ते हालात को देखते भारत सरकार सजग हो गई है। विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास में रह रहे अपने अधिकारियों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है। इसके तहत अधिकारियों से कहा गया है कि वे अफसर जिनके बच्चे पाकिस्तान में पढ़ते हैं, वे उनकी स्कूली शिक्षा पाकिस्तान से बाहर कराएं। विदेश मंत्रालय की इस सलाह के बाद लगभग 60 बच्चे स्वदेश लौटने की तैयारी रहे हैं। माना जा रहा है कि भारतीय दूतावास के ऐसे अधिकारी जिनके बच्चे पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ रहे हैं, उन्हें विदेश मंत्रालय ने वहां की सुरक्षा-व्यवस्था को देखते हुए ही ऐसा फैसला लिया है। ऐसे अधिकारियों को इसी शैक्षिक सत्र से अपने बच्चों की स्कूली पढ़ाई पाकिस्तान के बाहर कराने की सलाह दी गई है। वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का कहना है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है। सभी देश अपने राजनयिक मिशनों से संबंधित नीतियों की समीक्षा करते हैं। फिर समीक्षा रिपोर्ट के आधार पर फैसला लेते हैं। अपने बच्चों को पाकिस्तान के स्कूलों में पढ़ाने वाले राजनयिकों को ऐहतियातन यह सलाह दी गई है।
Tags :