DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

आखिरी बार मुंबई से रवाना हुआ आईएनएस विराट, भावुक हुई नेवी

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18173 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
इस साल के अंत में सेवा से हटने जा रहे भारत के विशाल विमानवाहक पोत आईएनएस विराट आज दोपहर आखिरी बार मुंबई से कोच्चि के लिए रवाना हुआ। इस नौसैनिक पोत की सेवानिवृति से पहले यह उसकी आखिरी जलयात्रा है। वह कोचीन शिपयार्ड के एसेंशियल रिपेयर्स एंड ड्राई डॉकिंग (ईआरडीडी) के लिए रवाना हुआ है। पश्चिमी नौसैनिक कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा और कमान के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने पोत का दौरा किया और उसके रवाना होने से पहले क्रू के सदस्यों से बातचीत की। पश्चिमी नौसैनिक कमान के हेलीकॉप्टरों और ?फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट? ने पत्तन से इस विशाल पोत को विदा किया।एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि यह नौसेना के लिए एक भावुक क्षण था, क्योंकि आईएनएस विराट आखिरी बार अपनी ताकत से मुंबई के नौसैनिक डॉकयार्ड से रवाना हो रहा था। ईआरडीडी के पूरे हो जाने पर पोत को वापस किसी सहारे के जरिए मुंबई लाया जाएगा। आईएनएस विराट 12 मई 1987 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। ?सी हैरियर? (वाइट टाइगर - लड़ाकू विमान), ?सीकिंग 42बी? (हार्पून - पनडुब्बी निरोधक हेलीकॉप्टर) और ?सीकिंग 42सी? (कमांडो वाहक हेलीकॉप्टर) और ?चेतक? (एंजेल्स -एसएआर हेलीकॉप्टर) जैसे विमान आईएनएस विराट पर तैनात किए जाते थे। ?सी हैरियर? बेड़ा भी मई 2016 में गोवा में सेवानिवृत हुआ था ।
Tags :