DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

क्या आप जानते है इस बांग्लादेशी सुपरस्टार को ? गर्ल्स ही नहीं क्रिकेटर भी है इसके फैन

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 19248 व्यूज
Mumbai
Share: 48.2K Shares
News Image
पिछले कुछ महीनों से एक शख्स सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यह शख्स बांग्लादेश में जबरदस्त हिट है। ये यहाँ का सुपरस्टार हैं। जिसका नाम है अलोम बोगरा। अलोम बांग्लादेशी मॉडल और एक्टर है।अलोम सोशल मीडिया में इतना हिट है की फॉलोअर्स ने फेसबुक पर कई फैन पेज बना रखे हैं। अलोम बी तक 500 से ज्यादा बंगला गाने प्रोड्यूस कर चुके है। लड़कियां तो अलोम पर जी जान से फिदा है। बांग्लादेश की लड़कियां अलोम के साथ सेल्फी लेने के लिए कतार में कड़ी होकर इंतज़ार करती हैं। अलोम की फैन फॉलविंग में लोकल ही नहीं फेमस बांग्लादेशी क्रिकेटर भी शामिल है। दिसंबर, 2016 तक उनके यूट्यूब चैनल को 3.66 मिलियन (करीब 37 लाख) व्यू मिल चुके हैं। बांग्लादेश का सुपरस्टार बनने से पहले अलोम बहुत ही साधारण इंसान था जिसका जीवन बहुत अभावों से घिरा हुआ था। अलोम का पूरा नाम अशरफुल आलम सईद है। अलोम का जन्म बेहद गरीब फैमिली में हुआ। उनके पिता चनाचूर (चने से बनी डिश) बेचकर गुजारा करते थे। अलोम जब 10 साल के थे तो उनके पिता ने दूसरी शादी कर ली। गुज़ारा करने के लिए अलोम ने भी पिता का रोज़गार चनाचूर का धंधा करने लगे। और पढ़ाई भी छोर दी। इसकी वजह से वो सातवीं क्लास में फेल हो गए। इसके बाद अलोम ने सीडी और कैसेट्स बेचने का काम शुरू किया। हालांकि बाद में सीडी का बिजनेस नहीं चला तो अलोम ने केबल नेटवर्क बिजनेस का काम शुरू कर दिया। अलोम ने अपने गांव इरुलिया (डिस्ट्रिक्ट बोगरा) से ही इसकी शुरुआत की। सीडी और केबल के बिजनेस से अलोम की मंथली इनकम महज 70-80 रुपए होती थी। इन्टरनेट पर कुछ विडियो पॉपुलर होने के बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो में काम करने के ऑफर मिलने लगे। 2008 में अलोम ने खुद अपना म्यूजिक वीडियो बनाया और अपने ही लोकल केबल टीवी नेटवर्क पर दिखाया। लोगों ने अलोम के वीडियो को पसंद किया और धीरे-धीरे वो बांग्लादेश में पॉपुलर होने लगे। ये वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिए। जहा से अलोम सोशल मीडिया में छा गए। इंटरनेट पर अलोम के वीडियो देखने के बाद उन्हें म्यूजिक वीडियो में काम करने के ऑफर मिलने लगे। अलोम सलमान खान की फिल्म के एक गाने पर भी म्यूजिक वीडियो बना चुके हैं। अलोम बोगरा के लोकल टीवी चैनल के लिए म्यूजिक वीडियो में और कमर्शियल टीवी में भी काम कर चुके हैं।अलोम को विदेशों से भी काम के ऑफर मिल रहे हैं। उन्हें अमेरिका से भी ऑफर मिला है। इसके लिए उनकी पूरी टीम दो महीने के लिए अमेरिका जाएगी।
Tags :