DA 40+ Authority
Get High DA Guest Posts with DoFollow Backlinks
Just ₹999!
Register & Submit Your Article Today – It's that easy! 👆
🔴 TRENDING NOW!

दिल्ली: सरेंडर करने के लिए 7 रेस कोर्स जा रहे मनीष‍ सिसोदिया को पुलिस ने हिरासत में

👤
Admin
वरिष्ठ संवाददाता, भोपाल
📅 30 नवम्बर -0001
🕐 12:00 AM
👁 18540 व्यूज
1
Share: 48.2K Shares
News Image
प्रधानमंत्री मोदी के सामने सरेंडर करने जा रहे दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आप विधायकों को तुगलक रोड के पास पुलिस ने हिरासत में ले लिया. सुरक्षा के मद्देनजर तुगलक रोड पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है. 7 आरसीआर के बाहर धारा 144 लगाई गई है. तुगलक रोड पर जब मनीष सिसोदिया और आप विधायकों को पुलिस ने रोका तो सिसोदिया ने पुलिस से कहा कि हमारा मैसेज पीएम मोदी तक पहुंचा दें. मनीष सिसोदिया के खिलाफ गाजीपुर थाने में शनिवार को शिकायत दर्ज हुई है. फल एवं सब्जी मंडी के प्रधान और अन्य लोगों ने सिसोदिया के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. शिकायत में आरोप है कि उपमुख्यमंत्री ने कारोबारियों को धमकाया. फिलहाल सिसोदिया के खिलाफ कोई केस दर्ज नहीं हुआ है.
Tags :